उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

Prateek Yadav Postmortem Report: सामने आई प्रतीक यादव के मौत की असली वजह, इन कारणों से गई जान, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मौत का कारण आखिरकार सामने आ गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि उनकी मौत पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म (फेफड़ों की नसों में खून का थक्का जमने) के कारण हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, शरीर के निचले हिस्से से खून का थक्का ऊपरी हिस्से की ओर बढ़ा, जिससे धमनियों और फेफड़ों में इंफेक्शन फैल गया। अंत में दिल और सांस की प्रक्रिया अचानक बंद हो जाने (कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स) से उनकी मौत हो गई।

यें हैं रिपोर्ट में महत्वपूर्ण बातें

– पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ लिखा गया है कि शरीर पर पाए गए सभी चोट के निशान मौत से पहले के हैं (एंटेमॉर्टेम)।

– हृदय और फेफड़ों से जुड़े थ्रोम्बोएम्बोलिक पदार्थ को आगे की हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए फॉर्मेलिन में सुरक्षित रख लिया गया है।

– शरीर के अंदरूनी अंगों (विसरा) के सैंपल केमिकल एनालिसिस के लिए भी सुरक्षित रखे गए हैं।

प्रतीक यादव बुधवार सुबह अचानक बीमार पड़े और उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उनकी मौत हो चुकी थी।

कौन थे प्रतीक यादव?

38 वर्षीय प्रतीक यादव फिटनेस के बेहद शौकीन थे। राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद वे सक्रिय राजनीति से दूर रहे और अपना अलग व्यवसाय संभालते थे। उनकी पत्नी अपर्णा बिष्ट यादव भाजपा नेता हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष पद पर हैं। प्रतीक यादव अपनी पत्नी और दो बेटियों को पीछे छोड़ गए हैं। उनकी मौत ने पूरे यादव परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Related Articles

Back to top button