उत्तर प्रदेश

महाकाल मंदिर में निकली भव्य ध्वजा यात्रा: यज्ञ के पहले दिन सैकड़ों भक्तों ने गूंजाया ‘हर-हर महादेव’, शिवमय हुआ राजेंद्र नगर

  • सैकड़ों भक्तों ने किया बाबा महाकाल का जयघोष, शिव भक्ति में डूबा राजेन्द्र नगर

लखनऊ: राजेन्द्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर में आयोजित यज्ञ के प्रथम दिन श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा महाकाल की भव्य ध्वजा यात्रा से हुई। इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया। भक्त हाथों में ध्वजा लेकर चल रहे थे और शिव भक्ति के रस में लीन होकर नृत्य करते नजर आए।

MUSKAN DIXIT (16)

ध्वजा यात्रा के उपरांत विधि-विधान से वेदी पूजन किया गया। इसके बाद अरणी मंथन द्वारा यज्ञ की पवित्र अग्नि प्रज्ज्वलित की गई, जिससे यज्ञ की शुरुआत हुई। मंत्रोच्चार और वैदिक विधियों के साथ यज्ञ हुआ, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक बन गया। शाम 6 बजे मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस यज्ञ के मुख्य यजमान पीपी चतुर्वेदी, आलोक गुप्ता, डीएस दुबे, गौरव गुप्ता, राहुल अग्रवाल, शैलेन्द्र साहू, जितेंद्र साहू व सुनील अरोड़ा रहे।

Related Articles

Back to top button