उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में बुजुर्ग दंपत्ति ने खाया जहर, हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर, पति की मौत

बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के सधवापुर मजरे इब्राहिमाबाद में आपसी कलह के चलते बुजुर्ग दंपत्ति ने जहर खा लिया। हालत खराब होने पर इन्हे इलाज के लिये ले जाया गया पर एक के बाद एक दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की वजह आपसी विवाद बताया जा रहा है। गांव निवासी श्रीगणेश (65) पुत्र तुलसीराम और उनकी पत्नी कलावती (60) ने मंगलवार देर रात कथित रूप से घरेलू कलह से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया।

जहर खाने के बाद दोनों को तेज उल्टियां होने लगीं। उन्हें इस हालत में देखकर उनके पौत्र ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय श्रीगणेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल कलावती को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार मृतक दंपत्ति के एक पुत्र पवन और एक पुत्री गीता हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पवन के एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपत्ति अपने पुत्र से अलग घर में रहते थे और स्वयं खाना बनाकर जीवन यापन कर रहे थे। बहू प्रेमा ने बताया कि घटना के समय वह खेत में सरसों काटने गई थी। बच्चों ने दादा-दादी के उल्टी करने की सूचना दी, जिसके बाद गांव वालों की मदद से उनके पुत्र ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button