उत्तर प्रदेश

यूपी के पांच स्पोर्ट्स कॉलेजों में Admission शुरू, लखनऊ और गोरखपुर समेत इन शहरों में मिलेगा प्रवेश, जानें कैसे करें आवेदन

योगी सरकार ने प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सत्र 2026-27 के लिए स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। लखनऊ, गोरखपुर, सैफई, फतेहपुर और सहारनपुर स्थित पांच स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6, 9 और 11 की कुल 518 संभावित रिक्त सीटों पर दाखिले होंगे। खास बात यह है कि सहारनपुर और फतेहपुर के नए स्पोर्ट्स कॉलेजों में पहली बार प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है।

प्रदेश सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया है। अभ्यर्थी स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ वेबसाइट और खेल साथी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। इस बार आवेदन के लिए यूडाइस पोर्टल से जारी पर्मानेंट एजुकेशन नंबर (पीईएन) अनिवार्य कर दिया गया है।

बिना पीईएन नंबर के आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। सरकार ने चयन प्रक्रिया को पूरी तरह मेरिट और प्रदर्शन आधारित रखा है। फतेहपुर और सहारनपुर के नए स्पोर्ट्स कॉलेजों में फिलहाल कक्षा 9 के लिए प्रवेश शुरू किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button