
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि डबल इंजन सरकार युवाओं को नियुक्ति-पत्र देकर उनके सपनों को नई पहचान और प्रदेश की सेवा को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। उन्होंने नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे सभी युवाओं को अग्रिम बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
लोकभवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार यानी 19 सितंबर को 818 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहें है। इसके लिए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के 21 चयनित अभ्यर्थियों को स्वयं नियुक्ति पत्र दिया , जबकि अन्य 797 अभ्यर्थियों को संबंधित विभागों की ओर से नियुक्ति पत्र वितरित किए । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में अगले छह माह में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी।
सीएम योगी ने एक्स पर लिखा
सीएम योगी ने कहा कि युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान करना उनके सपनों को नई पहचान देने के साथ प्रदेश की सेवा को नई ऊर्जा प्रदान करने का माध्यम है। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति-पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं देंगे। इनमें स्वास्थ्य विभाग के अभ्यर्थियों की भी बड़ी संख्या शामिल है।
उन्होंने कहा कि, डबल इंजन सरकार युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर उनके सपनों को नई पहचान दे रही है और प्रदेश की सेवा में नई ऊर्जा का संचार कर रही है आज लखनऊ में विभिन्न विभागों से चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।
उन्होंने युवाओं बधाई देते हुए कहा कि नई ज़िम्मेदारियाँ संभालने जा रहे सभी युवाओं को अग्रिम बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।




