अन्य खबरें

Vivo T3 5g के साथ नॉनस्टॉप मल्टीटास्किंग एक्शन के लिए तैयार हो जाइए

Vivo जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Vivo T3 5G लॉन्च करने वाली है, जिसके बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा। सामने आई लीक डीटेल्स के मुताबिक इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7200 SoC दिया जा सकता है। वीवो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक टीजर वीडियो पोस्ट कर इस स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी है। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट ने लॉन्च से पहले फोन का टीजर भी शेयर किया है.

फोन के फीचर्स और कीमत को लेकर कुछ लीक डीटेल्स भी सामने आई हैं। टिप्सटर सुधांशु अंबोरे ने बताया कि Vivo T3 5G की कीमत 20 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। इसके फीचर्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, यह 6.67 इंच फुल एचडी और AMOLED स्क्रीन के साथ 120 हर्ट्ज की रिफ्रेश रेट के साथ उपलब्ध हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और पंच-होल कटआउट दिया जा सकता है। इसके साथ ही मोबाइल में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ब्रांड 4 नैनोमीटर प्रोसेसर पर आधारित मीडियाटेक डायमेंसिटी 7200 ऑक्टाकोर प्रोसेसर हो सकता है।

Vivo T3 5G Specification Details

SpecificationDetails
Display6.67-inch Full HD+ AMOLED display
Refresh Rate120Hz
Peak Brightness1800 nits
ProcessorDimensity 7200 chipset
RAMUp to 8GB
StorageUp to 256GB
Rear Camera Setup– 50MP Sony IMX5882 primary sensor ,2MP secondary sensor, Optical Image Stabilisation (OIS) support
Front-Facing Camera16MP
Battery Capacity5,000mAh
Fast Charging44W charger
Speaker SetupDual speakers
IP RatingIP54 (Splash and dust resistance)
Expected PriceAround ₹20,000 in India
Vivo T3 5G Specification

Related Articles

Back to top button