देश

Gujarat Rajkot Fire: घायलों और मृतकों के परिजनों से मिले गुजरात सीएम, एसआईटी गठन कर जांच के दिए आदेश

Gujarat Rajkot Fire : गुजरात के राजकोट में शनिवार शाम को 5:00 बजे भीड़ भाड़ भरे गेम जोन में भीषण आग लगने से 12 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की तरफ से आग की घटना पर नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाओ और राहत कार्यों के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रविवार को उन्होंने गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी के साथ घटना स्थल का दौरा किया।

रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री और राज्य गृहमंत्री टीआरपी गेम जोन में स्थित का जायजा लिया। वहीं इस हादसे में घायल लोगों को सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। 25 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। आपको बता दे घटनास्थल का दौरा करने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री अस्पताल में मरीजों से मिलने गए, वहां उन्होंने मरीजों से बातचीत की।

अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार यह बताया गया कि करीब 4:30 बजे गेमिंग गतिविधियों के लिए बनाए गए फाइबर डोम में आग लगी थी। इसके बाद फायर कंट्रोल रूम को शाम 4:30 पर इसकी सूचना मिली। फायर टेंडर और एंबुलेंस आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। राजकोट कलेक्टर प्रभाव जोशी ने बताया कि गर्मी की छुट्टी और सप्ताहांत के चलते गेम जोन में ने काफी भीड़ थी।

टीआरपी गेम जोन के मालिक युवराज सिंह सोलंकी फरार हो गए। इसका स्वामित्व युवराज के साथ मन विजय सिंह सोलंकी के पास है। सीएम भूपेंद्र पटेल ने घायलों और मृतकों के प्रति संवेदना जताई, साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की। मुआवजे के तौर पर चार लाख रुपए और घायलों को ₹50000 देगी। साथी उन्होंने कहा किजांच के लिए एसआईटी गठन किया गया है। उसे पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौपा गया है।

Related Articles

Back to top button