अन्य खबरें

Microsoft लाया अपने यूजर के खास फीचर, Youtube Video को कर सकेंगे रियल टाइम अनुवाद

Microsoft अपने यूजर्स के लिए खास अपडेट लेकर आ रहा है। दरअसल अक्सर देखा गया है कि किसी भी वीडियो का अनुवाद करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल काम है। लेकिन माइक्रोसॉफ्ट के इस अपडेट के बाद अब यह मुश्किल नहीं रहा। माइक्रोसॉफ्ट ने अब Microsoft Edge के एक फीचर की घोषणा की है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि Microsoft Edge में जल्दी रियल टाइम ट्रांसलेशन का फीचर आने वाला, जो की यूट्यूब समेत कई सारे प्लेटफार्म को सपोर्ट करेगा। माइक्रोसॉफ्ट ने यह घोषणा हाल ही में Copilot+ कंप्यूटर की लांचिंग की बात की है। यह कंप्यूटर भी रियल टाइम ट्रांसलेशन फीचर के साथ आते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक Microsoft Edge का या फीचर न सिर्फ किसी कैप्शन को ट्रांसलेट कर सकेगा, बल्कि किसी भी वीडियो को भी ट्रांसलेट करके उसकी भाषा में उसकी डबिंग भी करेगा। यह सब रियल टाइम में होगा। इसका फायदा यह होगा कि लोगों को किसी भी भाषा के वीडियो को आसानी से देखा और समझ सकेंगे। माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक या फीचर फिलहाल हिंदी, जर्मन, स्पेनिश, रूस और इतावली भाषा को सपोर्ट कर रहा है।

माइक्रोसॉफ्ट के नया फीचर YouTube, Coursera और LinkedIn के अलावा तमाम न्यूज वेबसाइट पर भी काम करेगा। माइक्रोसॉफ्ट के आधिकारिक चैनल पर इस फीचर्स का एक डेमो वीडियो भी अपलोड किया गया। वीडियो को अनलिस्टेड में अपलोड किया गया यानी उसे सिर्फ वही लोग देख सकते हैं, जिनके पास वीडियो का लिंक है। इस फीचर्स के आने के बाद अब जो भी यूजर यूट्यूब को किसी अन्य भाषा में देखना चाहते हैं वह उसे भाषा में उसको ट्रांसलेट किया डब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button