अन्य खबरें

Finger Found In Ice Cream: जेप्टो से डॉक्टर ने मंगाया आइसक्रीम, खाने के दौरान निकली इंसान की उंगली..

Finger Found In Ice Cream : इस तपती हुई गर्मी में अगर इंसान को कुछ ठंडा खाने को मिल जाए तो क्या बात है। गर्मियों में आइसक्रीम बहुत बार खाया होगा। लेकिन क्या आपने सुना है की, आइसक्रीम में इंसान की उंगली मिली। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना महाराष्ट्र के मुंबई के एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल मुंबई के एक डॉक्टर ने आनलाइन माध्यम से एक आइसक्रीम मंगवाई थी। लेकिन जब उसे खाने लगा तो उसमें उंगली दिखाई दी। इसके बाद डॉक्टर साहब ने पुलिस में इसकी शिकायत की, पुलिस में मामले को संज्ञान में लेते हुए एफआईआर दर्ज कर लिया और जांच के लिए भेजा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई के मलाड इलाके में 27 वर्षीय डॉक्टर ऑर्लेम ब्रेंडन सेराओ ने बीते बुधवार को जेप्टो डिलीवरी एप से एक आइसक्रीम ऑर्डर की थी। आइसक्रीम का नाम Yummo butterscotch है। फिर थोड़ी देर बाद डिलीवरी बॉय ने उन्हें उनका पैकेज दिया। जिसके बाद वह बड़े चाव से आइसक्रीम खाने लगे। आइसक्रीम खाने के दौरान उन्होंने देखा की आइसक्रीम में कुछ अजीब सी चीज दिखाने लगी है। जब उन्होंने गौर से देखा तो वह एक इंसान की उंगली निकली, जो की 2 सेंटीमीटर लंबी थी।

इसके बाद से डॉक्टर ने तुरंत इसकी पुलिस को शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने इस पर एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दि। आपको बता दे की आइसक्रीम का ऑर्डर डॉक्टर की बहन ने किया था। सेराओ की बहन जब घर के लिए किराने का सामान ऑर्डर कर रही थी। तो इस दौरान ने अपनी बहन से एक आइसक्रीम भी ऑर्डर करने के लिए कहा। फिलहाल मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दि है।

रिपोर्ट में कहा गया आइसक्रीम जहा मैन्युफैक्चर की गई थी। उन जगह की भी पुलिस जांच करेगी। ताकि इस बात की पुष्टि हो सके की उंगली किसकी है साथी पुलिस में इस मामले में एफआईआर रजिस्टर करते हुए उंगली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

Related Articles

Back to top button