कारोबार

Infosys CEO Salary: इनफ़ोसिस सीईओ की सैलरी में हुई 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी, वित्त वर्ष में मिले 66 करोड़ रुपये

Infosys CEO Salary : इंफोसिस के मुख्य सीईओ सलिल पारेख का सालाना वेतन वित्त वर्ष 2024 में 17.3 बढ़कर 66.2 करोड रुपए तक पहुंच गयी। कंपनी के वित् रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है। पारेख ने फाइनेंशियल ईयर 2023 में 56.4 करोड़ का वेतन प्राप्त किया था। पिछले वित्तीय वर्ष में उनका सालाना वेतन वित्तीय वर्ष 2022 की सैलरी 71.02 करोड रुपए के मुकाबले घटकर 56.4 करोड रुपए रह गई थी।

सलिल पारेख के पारिश्रमिक में फिक्स्ड पे, वेरिएबल पे, रिटायर बेनिफिट शामिल है। इस अवधि के दौरान स्टॉक इंसेंटिव मूल्य शामिल है। पारेख का कुल फिक्स्ड वेतन 2023 में 7.1 2 करोड़ से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2024 में 7.47 करोड़ हो गया है। उन्होंने फाइनेंशियल 2023 में 18.73 करोड़ की तुलना में फाइनेंशियल ईयर 2024 में 19.75 करोड रुपए बोनस के रूप में प्राप्त किए थे।

फाइनेंशियल ईयर 2024 के लिए पारेख के वेतन में 258636 प्रतिबंधित स्टार्क यूनिट के जरिए जुटाए गए 39.03 करोड रुपए भी शामिल है। इसमें वित्त वर्ष 2023 के दौरान पारीक के पारिश्रमिक में 30.60 करोड रुपए जोड़े गए थे। इस बीच कर्मचारियों का औसत वेतन 2024 और 2023 के वित्त वर्ष में 977868 रुपए और 900012 वित्त वर्ष 2023 की तुलना में वित्तीय 2024 में MRE में वृद्धि 8.65% की वृद्धि दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button