मनोरंजन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie: शुरू हुई फिल्म की शूटिंग, पोस्ट साझा कर फैंस को बताया

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Movie : बॉलीवुड की अभिनेत्री जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के निर्देशक शशांक खेतान है। इस फिल्म में हमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर दूसरी बार पर्दे को शेयर करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले दोनों फिल्म ‘बवाल’ में देखने को मिले थे। जिनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके साथ ही जब से करण जौहर ने इस फिल्म की घोषणा की है। तब से इस फिल्म को लेकर एक अलग सी बेसब्री फैंस के अंदर बनी हुई है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की कुछ तस्वीरें जानवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है।

रिपोर्ट के मुताबिक यह पोस्ट मनीष मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया पर किया था। जिसके बाद से जान्हवी कपूर ने इसे अपने स्टोरी में लगाया था। इस स्टोरी को देखकर जान्हवी कपूर के फैंस ने कहा कि हमें जल्दी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ देखने को मिलेगा पोस्ट में साफ नजर आ रहा है, कि यह फिल्म की शूटिंग को लेकर पोस्ट किया गया है। इसमें कैप्शन में लिखा हुआ है। कि पहला दिन उसके साथी, फिल्म के नेम प्लेट पर फिल्म का नाम और तथा मनीष मल्होत्रा ने अपने पोस्ट में बधाई देते हुए जानवी कपूर को कहा।

करण जौहर ने भी किया पोस्ट

रिपोर्ट के मुताबिक के ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ फिल्म को करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए शेयर किया। जिसके बाद से इस फिल्म को लेकर फैंस में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। करण जौहर ने इस पोस्ट में एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस क्लिप में हमें वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित, सान्या मल्होत्रा और फिल्म की पूरी कास्ट के साथ शूटिंग करने से पहले पूजा करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ग्रुप पिक्चर भी दिखाई दे रही है।

आपको बता दे कि यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघर में दिखाई देगी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में हमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर के साथ अन्य कलाकार भी देखने को मिलेंगे। वह फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर के पास कई फिल्में हैं। जिसमें राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिस माही’ वहीं जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा’ के साथ जहान्वी कपूर अपना तेलुगु में भी डेब्यू करने जा रही है। वही श्रद्धा कपूर के साथ वह स्त्री 2 में भी दिखाई देंगे।

Related Articles

Back to top button