मनोरंजन

Salman Khan: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग में पकड़ा गया पांचवा आरोपी, पैसा मुहैया का आरोप

Salman Khan News In Hindi : सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग में पांचवा मुख्य आरोपी पकड़ा गया। जिसे दोनों आरोपियों को पैसा मुहावाया करवाया था। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक या पांचवा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। और उसे मुंबई कोर्ट में पेश किया जाएगा गिरफ्तार हुआ आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी है। आरोप है कि उसने दोनों आरोपी सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसा मुहैया करने के साथ थी राखी करने में मदद की थी। चौधरी को आज मुंबई ले जाया जा रहा है। उसे कोर्ट में पेश कर हिरासत की मांग की जाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते दिनों सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। जिसमें दो मुख्य आरोपी सागर पाल और विक्की गुप्ता को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद खबर निकल कर आ रही थी कि पुलिस हिरासत में ही एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक जब आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तो इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

आपको बता दे कि सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली थी। आपको बता दे लॉरेंस बिश्नोई अभी जेल में बंद है। लेकिन उसके कई गुर्गे अभी भी बाहर मौजूद हैं। जिसकी वजह से वह अपने अपराधिक हरकतों को अंजाम देता है।

आपको बता दे कि सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से कई बार धमकी भरे फोन कॉल्स आ चुके हैं। जिसमें सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली हुई है। अभी तक जितनी भी धमकियां मिली थी। वह सिर्फ फोन कॉल तक की थी। लेकिन सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग को लेकर काफी ज्यादा चिंता का विषय बन गया है। इस चीज को ध्यान में रखते हुए मुंबई के सीएम ने सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button