Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्में जैसे अब चलने का नाम ही नहीं ले रही है। बीते महीने मई और जून में रिलीज हुई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकामयाब रही। इन फिल्मों में कई बड़े सितारों के भी फिल्में शामिल है जैसे कि मनोज बाजपेई की फिल्म ‘भैया जी’ और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ और ‘श्रीकांत’ जून में रिलीज हुई। इसी महीने जून में रिलीज़ हुई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ और ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन दिन के साथ रफ्तार धीमी होती नजर आने लगी। चंदू चैंपियन एक बड़े बजट की फिल्म है। जिस तरीके से चंदू चैंपियन की ओपनिंग हुई थी। उससे से अंदाजा यह लगाया जा रहा था कि फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। लेकिन समय बीतने के साथी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन धीमा पड़ गया और जिस तरीके से इसका कलेक्शन है, वह संतोषजनक नहीं है। आईए जानते हैं शुक्रवार को किस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कैसा प्रदर्शन किया।
Ishq Vishk Rebound
हाल ही में रिलीज हुई ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ में पश्मीना रोशन और जिब्रान खान ने बतौर मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशक निपुण अविनाश धर्माधिकारी ने किया है। समीक्षाओं के साथ लोगों का दिल जीतने में भी या फिल्म नाकामयाब रही। फिल्म ने पहले दिन का कलेक्शन काफी कम रहा है शुक्रवार को फिल्म ने 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया है।
Chandu Champion
वही बात करें कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन की, तो टिकट खिड़की पर अपनी ओपनिंग के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन धीरे-धीरे इस फिल्म की कमाई काफी कम हो गई। 120 करोड रुपए के बजट में बनी यह फिल्म अपनी लागत वसूलने में भी नाकामयाब नजर आ रही है।
स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की जीवनी पर आधारित फिल्म में कार्तिक आर्यन के अभिनय की लोगों ने खूब पसंद आ रही है। लेकिन कबीर खान एक बार फिर निर्देशन के रूप में चूक गए। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 35.25 करोड रुपए का कलेक्शन किया था। ताजा आंकड़ों के मुताबिक आठवें दिन फिल्में 2 करोड़ 69 लाख रुपए बटोरे है। इसके साथ फिल्म की कुल कमाई 37.94 करोड़ रुपये हो गई है।
Munjya
शरवरी वाघ और अभय वर्मा अभिनय फिल्म मुंजा टिकट खिड़की पर अच्छी कमाई करने में कामयाब रही। पहले हफ्ते में फिल्म ने 35.3 करोड रुपए का कलेक्शन किया था। वही दूसरे हफ्ते में इस फिल्म में 32.65 करोड रुपए बटोरे थे। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म में 2 करोड़ 75 लाख का कलेक्शन किया है। उसके साथ ही फिल्म की फुल कमाई 70.7 करोड़ रुपये हो गई है।




