देशबड़ी खबर

राज्यसभा चुनाव: तरुण चुग, अलका गुर्जर के अलावा और कौन-कौन, BJP ने घोषित किए 11 नाम

आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने भी 5 राज्यों अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, मणिपुर, राजस्थान के राज्यसभा चुनाव और ओडिशा के राज्यसभा उपचुनाव के लिए 11 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें कि भाजपा के इस उम्मीदवारों की लिस्ट में तरुण चुग और सतीश पूनिया का भी नाम शामिल है।

बीजेडी से आए नेता को भी टिकट

राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट में खास बात ये है कि इस बार पार्टी ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के नाम का ऐलान किया है। इसके अलावा हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व बीजेडी नेता देबाशीष सामंतराय को ओडिशा राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।

6 राज्यों से 11 उम्मीदवार घोषित

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा गुजरात से राजूभाई शुक्ला, मुकेश भाई राठवा, मानसिंह परमार और जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश से भाजपा ने तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है। मणिपुर से ए. शारदा देवी पार्टी की उम्मीदवार होंगी। इसके अलावा राजस्थान से डॉ. अलका गुर्जर और डॉ. सतीश पूनिया भाजपा की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा ओडिशा में एक सीट पर राज्यसभा उप-चुनाव के लिए देबाशीष सामंतराग को उम्मीदवार बनाया गया है।

राज्य उम्मीदवार
अरुणाचल प्रदेश ताई तागाक
गुजरात  राजूभाई शुक्ला
मुकेश भाई राठवा
मानसिंह परमार
जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया
मध्य प्रदेश तरुण चुग
रजनीश अग्रवाल
मणिपुर  ए शारदा देवी
राजस्थान डॉ. अलका गुर्जर
डॉ. सतीश पूनिया
ओडिशा देबाशीष सामंतराग

कब है चुनाव?

आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग की ओर से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के अनुसार, चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून है। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को की जाएगी। वहीं, नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 11 जून तय की गई है। राज्यसभा चुनाव 18 जून को होंगे और इसका रिजल्ट भी इसी तारीख को आएगा।

Related Articles

Back to top button