उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

पर्यावरण की रक्षा के लिए प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना हम सभी का कर्तव्य : पंकज सिंह

नोएडा। विधायक नोएडा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा उत्तर प्रदेश पंकज सिंह ने नोएडा में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम क्रमशः बारात घर, गांव रायपुर; बारात घर, गांव बख्तावरपुर; तथा बारात घर, गांव अट्टा में सम्पन्न हुआ।जनसंवाद के दौरान विधायक पंकज सिंह ने क्षेत्र की जनता से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएँ सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक पंकज सिंह ने विशेष रूप से अपील की कि प्लास्टिक का प्रयोग पूर्णतः बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि “प्लास्टिक हमारे पर्यावरण और प्रकृति के लिए अत्यंत घातक है, अतः हमें इसे त्यागकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ना होगा।”उन्होंने नोएडा की जनता से आह्वान किया कि पर्यावरण की रक्षा और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए सभी लोग एकजुट होकर प्लास्टिक का उपयोग बंद करें।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नोएडा महेश चौहान, अमित त्यागी, डिंपल आनंद, महेश अवाना, करतार चौहान, ओमबीर अवाना, प्रदीप चौहान, सुधीर चौहान, लोकेश कश्यप, विपुल शर्मा, रवि अवाना, राजेन्द्र शर्मा, दयाराम मेम्बर, सुमित अवाना, बबलू यादव,विपिन प्रधान, बिल्लू अवाना, विनोद गुरुजी, पुरन, भूपेश चौधरी, मनोज चौहान, अशोक मिश्रा, राम मेहर कौशिक, नीरज चौहान अतुल त्यागी, देवेंद्र भदोरिया सहित नोएडा प्राधिकरण के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button