
चंडीगढ़ः पंचायत चुनाव रिजल्ट सीएम भगवंत मान ने बड़ा बयान दिया है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब के लोगों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने नफ़रत की राजनीति को नकारा है और विकास को वोट दिया है। भगवंत मान ने कहा कि जब सरपंची की वोटिंग हुई तब भी आप कहते थे कि ये सेमीफाइनल है। जालंधर का बाइलेक्शन भी जीत गए। अब नगर निगम और नगर परिषद चुनावो में भी आप कह रहे थे कि ये सेमीफाइनल है। इसमें भी हम जीते हैं। बीजेपी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पांचवे नंबर वाली पार्टी भी जीत का जश्न मना रही है।
विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेंगेः मान
भगवंत मान ने कहा कि 90 % से ज़्यादा सीटें आम आदमी पार्टी जीत चुकी है। बीजेपी और ईडी ने हमें बहुत तंग किया। हमारे मंत्रियों को पकड़ा। हमारे 7 राज्यसभा मेम्बर हमसे ले लिए। इनको लगा कि पार्टी टूट जाएगी। विरोधी दल अब शोर करेंगे कि हमें सरकार ने फ़ार्म नहीं भरने दिया। जबरन जीत हासिल की। ऐसे आरोप लगाए जाएंगे। मैं आपसे वादा करता हूं कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की इससे भी बड़ी जीत होगी।




