उत्तर प्रदेश

‘चर्चा में आने के लिए मुझे गाली देते हैं लोग’, ओमप्रकाश राजभर ने दिया बड़ा बयान

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। सही मायनों में देखा जाए तो यूपी विधानसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम का समय है। ऐसे में अब यूपी की सियासत तेज हो गई है। इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इंडिया टीवी से कहा कि इस बार यूपी में इंडिया गठबंधन कुछ भी नहीं कर पाएगा। वहीं करणी सेना पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह सिर्फ 50 सीटें ही क्यों मांग रहे हैं, उन्हें तो 403 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जिसे चर्चा में आना होता है वह ओमप्रकाश राजभर को गाली देते हैं और चर्चा में बने रहते हैं।

‘चर्चा में आने के लिए गाली देते हैं लोग’

ओमप्रकाश राजभर ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर का नाम ऐसा है कि जिसको यूपी की राजनीति में आना है, चर्चा में आना है, तो वो ओम प्रकाश राजभर तो गाली देकर, अनाप-शनाप बोलकर ही आगे आ रहा है, चर्चा में आ रहा है। अगर वह ओमप्रकाश राजभर का नाम न लें तो उसकी राजनीति सफल नहीं हो सकती। किसी को भी देख लीजिए सबके तीर ओम प्रकाश राजभर पर छूटते हैं। उन्होंने कहा कि लोग फलदार पेड़ पर मारते हैं, सूखे पेड़ पर नहीं। हम तो नालायक हो गए, वो लायक बन जाएं। राजभर ने कहा कि चर्चा में आने के लिए सब मुझ पर तीर चलाते हैं।

‘यूपी में इंडिया गठबंधन कुछ नहीं कर पाएगा’

वहीं बुरा लगने की बात पर ओमप्रकाश राजभार ने कहा कि लोग भगवान राम तक को गाली देते हैं। भगवान राम को क्या-क्या नहीं कहा, आज भी कह रहे हैं। तो हम क्या हैं, हमें भी गाली दे सकते हैं। मुझे किसी बात का बुरा नहीं लगा। अखिलेश यादव तो आज भी भगवान राम के दर्शन करने नहीं गए। लोग कुछ भीड़ जमा कर लेते हैं, तो गलत फहमी हो जाती है। करणी सेना पर निशाना साधते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि करणी सेना 50 सीट पर लड़ कर क्या कर लेगी, उन्हें को 403 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। लोकतंत्र में सभी को अधिकार है। अखिलेश यादव 111 सीट जीत कर क्या कर पा रहे हैं? वहीं इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी में इंडिया गठबंधन कुछ नहीं कर पायेगा।

Related Articles

Back to top button