उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

1.31 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा निर्यात, ‘लोकल टू ग्लोबल’ से वैश्विक बाजार में ‘मेड इन यूपी’ की मजबूत पहचान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निर्यात के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल से नवंबर तक प्रदेश का निर्यात ₹1,31,328 करोड़ तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के ₹1,18,223.91 करोड़ की तुलना में 11.08 प्रतिशत अधिक है।

वर्ष 2016-17 में जहां प्रदेश का निर्यात ₹86 हजार करोड़ था, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर ₹1.86 लाख करोड़ तक पहुंच गया। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए इस वर्ष नया रिकॉर्ड बनने की संभावना है। सरकार की उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन नीतियों, बेहतर कानून-व्यवस्था, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश अनुकूल माहौल ने प्रदेश को निर्यात के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है। ‘लोकल टू ग्लोबल’ की अवधारणा के तहत प्रदेश के उत्पाद अब वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

आईटी और आईटीईएस सेक्टर में भी उल्लेखनीय उछाल देखा गया है। वर्ष 2015 में जहां इस क्षेत्र का निर्यात ₹15 हजार करोड़ था, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर ₹82 हजार करोड़ से अधिक हो गया है। प्रदेश के 77 उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है, जबकि 152 अन्य उत्पाद प्रक्रिया में हैं। इससे पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई पहचान मिल रही है।

Related Articles

Back to top button