उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

लखनऊ में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को नई गति, CM Yogi ने दिखाई इलेक्ट्रिक वाहन को हरी झंडी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को राजधानी लखनऊ में 250 इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को हरी झंडी दिखाई, जिससे शहर की कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को नई गति मिलेगी। यह पहल हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और सतत विकास के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। नगर निगम द्वारा 110 वार्डों में शत-प्रतिशत कूड़ा संग्रहण, परिवहन और प्रोसेसिंग सुनिश्चित करने की दिशा में पहले से ही व्यापक व्यवस्था लागू है।

अब डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में शहर में 981 इलेक्ट्रिक और 169 सीएनजी वाहनों से कूड़ा एकत्र किया जा रहा है। नए 250 वाहनों के जुड़ने से यह प्रणाली और मजबूत होगी।

चार्जिंग प्वाइंट स्थापित

इसके साथ ही 13 स्थानों पर 520 चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किए गए हैं, जो ई-वाहनों के संचालन को सुगम बनाएंगे। इस पहल से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है और ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर निगम को उम्मीद है कि इससे स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ का प्रदर्शन बेहतर होगा और शहर एक सस्टेनेबल अर्बन मॉडल के रूप में स्थापित होगा।

Related Articles

Back to top button