देशबड़ी खबर

मुंबई: कमर्शियल गैस की कमी, “आनंद भवन” के मेन्यू से कई व्यंजन डिलिस्ट किए गए

मुंबई: मुंबई के सबसे पुराने होटल में से एक’आनंद भवन’ के मेन्यू से कुछ दक्षिण और उत्तर भारतीय व्यंजनों को डिलिस्ट किया गया है। मुंबई के माटुंगा इलाके में स्थित आनंद भवन होटल 85 वर्ष पुराना है। मुंबई के अलग-अलग इलाकों से लोग यहां दक्षिण भारतीय व्यंजनों का आनंद लेने आते हैं। लेकिन कर्मशियल गैस की कमी की वजह से इस होटल के 4 मशहूर व्यंजन जैसे प्लेन उथप्पा, ऑनियन उथप्पा, पुरी भाजी और रवा उथप्पा को डिलिस्ट कर दिया गया है।

क्यों डिलिस्ट किए गए ये व्यंजन?

इन व्यंजनों को बनाने के लिए ज्यादा गैस का इस्तेमाल होता है। पिछले हफ्ते भर से इस होटल में कमर्शियल गैस की सप्लाई नहीं हुई है। होटल मैनेजर के मुताबिक, अगर आज गैस की सप्लाई नहीं हुई तो संभवत: अगले दो दिनों में होटल के ऑपरेशन को बंद करना पड़ेगा।

कॉपी अपडेट हो रही है…

Related Articles

Back to top button