कारोबारबड़ी खबर

BSNL ने पेश किया 90 दिन वाला तगड़ा प्लान, पुराने बंद हो चुके नंबर एक्टिव करने का सस्ता जुगाड़

BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक और सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जिनका नंबर काफी समय से बंद है। वो इस सस्ते प्लान के जरिए फिर से अपना BSNL नंबर दोबारा एक्टिव कर सकते हैं।

BSNL का नया प्लान

BSNL यूपीईस्ट ने अपने आधिकारिक हैंडल से इस नए प्रीपेड प्लान की घोषणा की है। BSNL का यह प्लान सेकेंडरी सिम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए है, जो कम खर्च में अपना नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं। BSNL का यह प्रीपेड प्लान 449 रुपये में आता है और इसमें 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है यानी महज 5 रुपये डेली खर्च करके आप अपने पुराने नंबर को एक्टिव कर सकते हैं।

भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स पूरे भारत में अनिलमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में डेली 100 SMS का लाभ दिया जाता है। साथ ही, यूजर्स को इस प्रीपेड प्लान में 5GB डेटा मिलता है, जिसे यूजर्स बिना किसी डेली लिमिट के यूज कर सकते हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर होगा बेहतर

BSNL ने हाल ही में पूरे देश में लाखों 4G/5G मोबाइल टावर लगाए हैं। कंपनी अपने नेटवर्क को एक्सपेंड कर रही है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा का लाभ मिल सके। सरकार ने BSNL को इस बजट में भी करोड़ों रुपये देने की बात कही है, जिसका इस्तेमाल पब्लिक टेलीकॉम कंपनी के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए किया जाएगा।

BSNL ने हाल ही में लाखों नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। कंपनी के पास 9 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स नेटवर्क में हैं। BSNL दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 5G सर्विस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का 4G नेटवर्क पूरी तरह से 5G रेडी है, जिसकी वजह से यूजर्स को जल्द ही 5G की सुविधा मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button