ओपिनियन

LS Election 2024: लवली सिंह के इस्तीफे से सियासी गलियारों में हलचल, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल

LS Election 2024 : दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली के इस्तीफा देने के बाद, सियासी गलियारों में काफी ज्यादा हलचल मच गई है। रिपोर्ट से मुताबिक अभी तक यह साफ नहीं हो सका, कि अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष से इस्तीफा क्यों दिया। हालांकि मीडिया से वार्ता करते हुए अरविंदर सिंह लवली ने कहा था, कि वह आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर और टिकट काटने की वजह से नाराज चल रहे हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान पूछा गया संजय सिंह से सवाल

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफा के बारे में जब संजय सिंह से पूछा गया, तो आप पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा अरविंदर सिंह लवली ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, आम आदमी पार्टी और इंडिया के गठबंधन को लेकर। जब सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा रहा था। तो अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस से पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे। लेकिन अब वह ऐसा क्यों कर रहे हैं कोई नहीं बता सकता।

नया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा

रिपोर्ट के मुताबिक अरविंद नरसिंह लवली के त्यागपत्र देने के बाद, अभी तक कोई भी उत्तराधिकारी नहीं चुना गया है। कांग्रेस के अलहकामन लोकसभा चुनाव के बाद नए अध्यक्ष की नियुक्ति करेंगे। फिलहाल चुनाव पूरे दमखम पर लड़ने और गठबंधन धर्म निभाने के लिए अध्यक्षों के अलावा 5 वरिष्ठ नेताओं की एक कमेटी को गठित करने का विचार किया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक क्या कहा जा रहा है, कि अरविंदर सिंह लवली टिकट काटने तथा इंडिया और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर नाराज चल रहे हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है, कि वह इस्तीफा के बाद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इन सब के बीच प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर धावा बोला। आपको बता दें कि कांग्रेस के अलहकामन अरविंदर सिंह लवली के सीधे संपर्क में और नाराजगी को लेकर बातचीत की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक अगर सब कुछ सही रहा तो हमें अरविंद सिंह लवली फिर से दिल्ली के कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में दिखाई दे सकते हैं।

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button