प्रचंड गर्मी और पानी की दिक्कतों से जूझ रहा रहे दिल्ली एनसीआर में अब मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार को दोपहर में दिल्ली एनसीआर के कई इलाको में हल्की बारिश हुई, तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिला है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 दिन बाद फिर से दिल्ली में गर्मी और लू से जूझना पड़ेगा।
#WATCH | Delhi: Slight respite from the sizzling heatwave; rain lashes parts of national capital
— ANI (@ANI) June 21, 2024
(Visuals from RK Puram) pic.twitter.com/3TWH5qAUE5
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार रात हुई हल्की बूंदाबांदी व तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली है। करीब 5 जिले कई दिनों से 44 से 45 डिग्री सेल्सियस का तापमान बना था। इसके साथ न्यूनतम तापमान में भी विभाग का पूर्वानुमान है कि राहत दो दिन की है। 23 जून से फिर से गर्मी और लू की आशंका जताई जा रही है।
राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री अधिक और 40 डिग्री न्यूनतम तापमान से 2 डिग्री अधिक 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा है। अयान नगर में सबसे अधिक 40.6 तापमान दर्ज हुआ। जबकि जाफरपुर में तापमान 40 डिग्री रहा है। इसके अलावा कई अन्य इलाको में भी तापमान 38 डिग्री तक रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी लगभग ऐसे ही मौसम बना रहेगा। गर्मी और लू से राहत मिलेगी। तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। वही बादल छाए रहेंगे, धुल भरी आधी के साथ देखने को मिल सकते हैं। 22 जून को तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। 23 से 24 जून को तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहेगा।




