Akshay Tritiya 2024 : अक्षय तृतीया इस साल 2024 का सबसे खास दिन माना जाता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार 100 वर्षों के बाद ऐसा योग बना है। जिसमें Akshay Tritiya के दिन धन, रवि, सास और शुक्र में योग का निर्माण होगा। आपको बता दें कि Akshay Tritiya 2024 के इस पावन अवसर पर कोई भी कार्य किया जाए, तो वह शुभ माना जाता है। इसके साथ ही Akshay Tritiya पर सोना खरीदने का एक प्रचलन है। जिसके तहत यह माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने से शुभ होता है। और धन वैभव में वृद्धि होती है।
क्यों खास है इस साल 2024 का अक्षय तृतीया
ज्योतिष शास्त्रों के हिसाब से 100 वर्षों के बाद ऐसा योग बना है। जिसमें कोई भी कार्य किया जाए तो वह शुभ फल देता है इस अभूत मुहूर्त में किसी भी तरीके का शुभ कार्य बिना मुहूर्त के विचार किया संपन्न किया जा सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष या पवन पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस मुहूर्त पर व्यक्ति कोई भी कार्य बिना सोचे समझे शुरू कर सकता है। इसीलिए इस साल 2024 का अक्षय तृतीया है बहुत खास।
अक्षय तृतीया का क्या मतलब होता है
Akshay Tritiya का मतलब होता है कि जिसे कभी छय ना हो। Akshay Tritiya पर सोने चांदी के आभूषण व अन्य तरीके की चीजों की खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की पूजा उपासना करने से जीवन में सुख समृद्धि और धन वैभव की प्राप्ति होती है। पौराणिक ग्रथो के महत्व के नजरिए से अक्षय तृतीया बहुत ही खास तिथि मानी जाती है। इस स्थिति पर ही त्रेता और सतयुग का आरंभ हुआ था। अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु छठवें अवतार भगवान परशुराम जी का जन्म हुआ था।
अक्षय तृतीया 2024 की शुभ तिथि क्या है
हिंदू पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया इस साल 2024 में 10 में दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 10 में को सुबह 4:17 से यह योग शुरू हो जाएगा। जिसका समापन 11 में रात 2:50 पर होगा। आपको ज्ञात कर दे कि यह 100 वर्षों में बनने वाला खास योग है।
अक्षय तृतीया की खरीदारी का मुहूर्त क्या है
अच्छे तृतीया के दिन सोने चांदी आभूषण व अन्य तरीके की चीजों की खरीदने की विशेष महत्व है। हिंदू ग्रंथो के अनुसार इस दिन अगर कोई भी व्यक्ति सोना चांदी या अन्य वस्तुएं खरीदना है, तो इससे उसके धन वैभव में लाभ और तथा वृद्धि देखने को मिलती है। इस साल 2024 के अच्छे तृतीया में खरीदारी का मुहूर्त 10 मई 2024 सुबह 5:33 से लेकर दोपहर 12:18 तक रहेगा।
अक्षय तृतीया के शुभ योग
100 वर्षों में ऐसा योग बना है ,अक्षय तृतीया के दिन इसे बहुत ही शुभ और दुर्लभ सहयोग माना जा रहा है। इसके अलावा अक्षय तृतीया पर धन, शुक्र देव, रवि सास और सुकर्म योग का निर्माण हुआ है। इस दिन किया गया कार्य आपको सफलतापूर्वक फल देकर जाएगा। ज्योतिष-ऋषि के अनुसार इस दिन कोई भी कार्य बिना किसी शुभ मुहूर्त के किया जा सकता है।
अक्षय तृतीया का क्या है महत्व
हिंदू ग्रंथो के अनुसार अक्षय तृतीया के ही दिन त्रेता और सतयुग का आरंभ हुआ था। इसीलिए इस दिन को युगादि तिथि के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन किया गया कोई भी कार्य असफल नहीं होता है। इस दिन कार्य करने वाले को सफलतापूर्वक फल प्राप्त होता है। इस दिन शुभ कार्य को करने का विशेष महत्व है। आज के ही दिन भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम जी का जन्म हुआ था। इस दिन को हिंदुओं की महत्वता के अनुसार परशुराम जयंती भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अच्छे तृतीया के दिन युधिष्ठिर को भगवान श्री कृष्ण ने अक्षय पत्र दिया था। जिसमें कभी भी भोजन समाप्त नहीं होता है। अक्षय तृतीया साल के श्रेष्ठतम मुहूर्त में से एक है। इस दिन किया गया कोई भी शुभ-अशुभ कार्य निष्फल नहीं होता है।
अक्षय तृतीया की पूजा विधि
हिंदू ग्रंथो के अनुसार इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके पूजा का संकल्प करते हुए सूर्य देव को जल अर्पित किया जाता है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा स्थल पर बैठकर माता लक्ष्मी तथा भगवान विष्णु को गंगाजल से स्नान कराया जाता है। फिर तुलसी पीले फूल धूप जलाए जाते हैं। इसके बाद भगवान को भोग अर्पित करके विष्णु चालीसा सहस्त्रनाम और माता लक्ष्मी जी की आरती की जाती है।