Haryana News : जननायक जनता पार्टी पार्टी को इलेक्शन से पहले एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की वो पार्टी को जल्द ही छोड़ देंगे। कुछ दिनों से खबर निकल के आ रही थी। जननायक जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह बहुत जल्द ही पार्टी को छोड़ देंगे। इस बात की तब तक कोई पुस्टि नहीं हुई थी। लेकिन हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में निशान सिंह ने कहा की, में पार्टी से खुश नहीं हूँ और जल्द ही पार्टी को छोड़ दूंगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा की आने वाले तीन या चार दिनों में, मै अपना इस्तीफा पार्टी को सौप दूंगा। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में, मै अपने भविष्य के बारे में बात करूँगा।
इनेलो से जीता थे विधायक के रूप में
पार्टी के अध्यक्ष निशान सिंह ने इनेलो से चुनाव लड़ा था, जिमे उन्होंने जीत हासिल कर पार्टी के विधायक के रूप में चुने गए थे। जिसके बाद से निशान सिंह ने यहाँ से तीन बार और चुनाव लड़े, जिसमे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इन तीनो चुनाव में वो तीसरे स्थान पर आये।
टोहाना विधानसभा क्षेत्र से छोड़ा था ये टिकट
पार्टी के अध्यक्ष निशान सिंह ने टोहाना विधान सभा से देवेंद्र सिंह बबली के अपनी टिकट को छोड़ दिया था। पार्टी के मुताबिक निशान सिंह ही प्रमुख दावेदार थे इस टिकट के लिए। लेकिन जब कांग्रेस ने देवेंद्र सिंह बबली का टिकट कटा, तो उन्होंने जजपा का दमन थम लिया। क्योकि देवेंद्र सिंह बबली टोहाना के मजबूत दावेदार थे इसलिए निशान सिंह ने अपनी सीट छोड़ दी। इसके बाद देवेंद्र सिंह बबली आगे चल कर, पार्टी के गठबंधन सरकार में पंचायत मंत्री बने।
vEIJBj RPaeYIe ObfOFXz