
वाराणसी, 25 जुलाई 2025 –
कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कैण्ट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। माननीय सीजेएम न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पुलिस ने टॉप-10 अपराधी सूची में शामिल अरविन्द यादव उर्फ टिंकू को गिरफ्तार कर लिया है।
अपराधी को 25 जुलाई 2025 को शाम 7:00 बजे उसके निवास स्थान फुलवरिया गेट नं-5 सी, थाना कैण्ट, वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त का विवरण:
नाम: अरविन्द यादव उर्फ टिंकू
पिता का नाम: श्री श्यामजी यादव
पता: फुलवरिया गेट नं-5 सी, थाना कैण्ट, वाराणसी
उम्र: लगभग 38 वर्ष
गंभीर आपराधिक इतिहास
अभियुक्त पर वर्षों से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें धोखाधड़ी, धमकी, फर्जीवाड़ा और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं:
- मु.अ.सं. 1166/2019 – धारा 420/468/471/506 IPC
- मु.अ.सं. 0061/2025 – धारा 115(2), 351(2), 352 IPC
- मु.अ.सं. 0112/2018 – धारा 323, 452, 504, 506 IPC
- मु.अ.सं. 0195/2016 – धारा 147, 323, 504, 506 IPC व SC/ST Act
- मु.अ.सं. 0223/2021 – धारा 504, 506 IPC व SC/ST Act
- मु.अ.सं. 0896/2016 – धारा 435 IPC
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
इस महत्वपूर्ण गिरफ्तारी में निम्न पुलिस अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई:
- प्रभारी निरीक्षक: शिवाकान्त मिश्रा
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक: रामकेवल यादव
- उपनिरीक्षक: अमित कुमार सिंह, सत्यम यादव
- कांस्टेबल: सचिन मिश्रा, सुनील कुमार यादव, गोविन्द
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त, एवं उपायुक्त वरुणा जोन के आदेशों और सहायक पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में की गई।
Talking India विश्लेषण:
वाराणसी में अपराध पर नियंत्रण के लिए कमिश्नरेट पुलिस की यह कार्यवाही साहसिक और सराहनीय है। टॉप अपराधियों के खिलाफ इस प्रकार की सख्त कार्रवाई से कानून व्यवस्था में जनता का भरोसा और मजबूत होगा।




